Neem Oil for Skin: चेहरे पर नीम का तेल लगाने से आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। नीम की तरह इसके तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एक्ने गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पिंपल्स, फटी स्किन, ड्राई स्किन जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा चेहरे पर नीम का तेल लगाने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे पर नीम का तेल लगाने के कई फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
नीम का तेल के फायदे
चेहरे पर नीम का तेल लगाने के क्या हैं फायदे?
नीम का तेल स्किन के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकता है। इससे एक्ने, पिंपल्स और झुर्रियों की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं-
झाईयां होती हैं कम
चेहरे पर नीम का तेल लगाने से झाईयां की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नीम के तेल से मसाज करें। इसके बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। कुछ ही सप्ताह में झाईयां कम होने लगेंगी। साथ ही टैनिंग की परेशानी को भी कम किया जा सकता है।
खुजली से राहत
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। साथ ही यह एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन की खुजली और रैशेज से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है।
एजिंग की समस्या से राहत
नीम का तेल चेहरे पर लगाने से एजिंग की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण पाया जाता है, जो स्किन से झुर्रियों और फाइन-लाइंस की परेशानी को कम करने में प्रभावी है।
पिंपल्स से छुटकारा
नीम का तेल पिंपल्स की परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इस तेल में एंटी-फंगल -और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो पिंपल्स की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही यह स्किन से दाग-धब्बों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में असरदार है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
