Mathematics Day Essay: आपके लिए मैथ्स की क्या है अहमियत जानें और लिखें शानदार निबंध

National Mathematics Day Essay: देश में हर साल 22 दिसंबर को गणित के महान ज्ञाता श्रीनिवास रामानुजन के जन्‍मदिवस के उपलक्ष्‍य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। रामानुजन का 34 वर्ष के अल्‍प आयु में निधन हो गया था। रामानुजन ने बहुत कम समय में गणित के क्षेत्र में कई बड़ी खोज की। जिसकी वजह से ही इनका नाम गणित इतिहास में अमर हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 दिसंबर 2012 से हर साल मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस
  • श्रीनिवास रामानुजन के जन्‍मदिवस के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है यह दिवस
  • श्रीनिवास रामानुजन ने अल्‍प आयु में ही गणित के क्षेत्र में कई महान खोज की

National Mathematics Day Essay: देश में पहली बार 22 दिसंबर, 2012 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को हुआ था। 34 वर्ष के अल्प आयु पाने वाले रामानुजन ने बहुत कम समय में गणित के क्षेत्र में कई बड़ी खोज की। जिसकी वजह से ही इनका नाम गणितीय इतिहास में अमर हो गया। गणित के क्षेत्र में रामानुजन को महान गणितज्ञ गॉस, यूलर और आर्किमिडीज के समान्तर माना जाता है। उन्होंने किसी भी तरह की औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी लेकिन ऐसी-ऐसी खोजे कीं कि बड़े-बड़े गणितज्ञ हतप्रभ रह गए।

National Mathematics Day

National Mathematics Day: जानें, राष्ट्रीय गणित दिवस का महत्‍व और ऐसे लिखें निबंध

राष्ट्रीय गणित दिवस का महत्व

मानवता के विकास में गणित का बड़ा योगदान और महत्‍व है। वहीं राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य मकसद लोगों में गणित के महत्व के प्रति जागरूकत पैदा करना है। गणित को आसान बनाने और लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लागातार प्रयास किए जा रहे हैं। गणित के शिक्षकों को इसे आसानी से समझाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और अन्‍य शैक्षिक संस्थानों में यह दिन को बड़े स्‍तर पर मनाया जाता है। यूनेस्को भी अब भारत के साथ मिलकर गणित के प्रचार-प्रसार में जुटा है।

End of Feed