Nag Panchami Recipes (नाग पंचमी पर क्या खाना चाहिए): आज नाग पंचमी है। हर साल सावन मास के शुक्स पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल ये त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। कहते हैं कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष का नाश होता है। इस दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। आइये जानते हैं कि नाग पंचमी पर क्या खाना चाहिए और साथ ही नाग देवता को प्रसन्न करने वाले भोग और व्यंजन कौन से हैं।
नाग पंचमी पर बिहार में क्या बनता है?
नाग पंचमी के दिन कई सारी जगहों पर रोटी नहीं बनतीं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे का बर्तन या तवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनता है, जो काफी स्वादिष्ट भी होता है। बिहार और यूपी के घरों में देसी तरीके से मालपुआ बनाकर नाग देवता को भोग लगाया जाता है और फिर उसे ही प्रसाद की तरह खाया भी जाता है।
नाग पंचमी पर मध्य प्रदेश में क्या बनता है?
नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर पूडी का भोग लगाया जाता है। इस दिन चावल की खीर और आटे की पूडी बनाई जाती है। खीर में बहुत से मावे पड़ते हैं, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।
नाग पंचमी पर राजस्थान में क्या बनता है?
दाल बाटी तो राजस्थान का में फेमस है। नाग पंचमी राजस्थान में दाल बाटी बनाने की परंपरा है। नाग पंचमी में इस का ही भोग लगाया जाता है। इसमें खास तौर से अरहर की दाल को पकाया जाता है। जिसके साथ आटे में अजवाइन और मोयन मिलाकर सख्त आटा गूंथा जाता है। जिसकी बाटियां तैयार की जाती हैं। इन बाटियों को ओवन या फिर उपले की आंच में पकाया जाता है।
