Thought of the Day: जब तक जीना तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है

Thought of the Day (आज का सुविचार): आज के सुविचार में स्वामी विवेकानंद के इस शानदार विचार (Vivekananda Motivational Quotes) पर नजर डालते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह विचार सही मायने मे क्या सिखाता है।

Thought of the Day: स्वामी विवेकानंद के विचार (Swami Vivekananda Quotes) आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं। विवेकानंद के विचार हमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के जरिए एक बेहतर जीवन जीने की राह दिखाते हैं। उन्होंने हमेशा आत्मविश्वास, कर्म और मानव सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। उनका मानना था कि हर इंसान के भीतर अपार शक्ति छिपी होती है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और जागृत करने की है। आज के सुविचार (Aaj ka Suvichar) में नजर डालते हैं स्वामी विवेकानंद के एक मशहूर विचार पर:

Swami Vivekanand thought of the day

आज का सुविचार

"जब तक जीना तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है"

स्वामी विवेकानंद का यह विचार जीवन को देखने का एक गहरा और व्यावहारिक नजरिया देता है। इसका सीधा अर्थ है कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती। इंसान जन्म से लेकर अंतिम सांस तक कुछ न कुछ नया सीखता रहता है, कभी किताबों से, कभी लोगों से और सबसे ज्यादा अपने अनुभवों से।

End of Feed