लाइफस्टाइल

Motivational quotes in hindi: दर्द, गम, डर जो भी है बस तेरे अंदर हैं...तू भी एक सिकंदर हैं, जिंदगी में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करते हैं ये मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 11, 2023, 12:17 PM IST

Motivational Quotes In Hindi: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमेशा पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। पॉजिटिव रहने से आपको काम करने और जिंदगी में कुछ बेहतर करने के लिए मोटिवेशन मिलती है। ऐसे में यहां पढ़ें मोटिवेशनल कोट्स और हमेशा रहें मोटिवेटेड।

Image

Motivational Quotes In Hindi

Motivational Quotes In Hindi: जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमेशा पॉजिटिव रहना बेहद जरूरी है। पॉजिटिव रहने से आपको काम करने और जिंदगी में कुछ बेहतर करने के लिए मोटिवेशन मिलती है। हमेशा मोटिवेटेड रहने के लिए पॉजिटिव बातों को सुनना और पढ़ना बेहद जरूरी होता है। या फिर आप ऐसे लोगों के संपर्क में रहें जो हमेशा आपको मोटिवेट करते हैं। कई बार हमारी जिंदगी में ऐसी मुसीबतें आती हैं जिसकी वजह से हम हमेशा लो फील करते हैं। ऐसे वक्त में आपको पॉजिटिव कोट्स की जरूरत होती है जो आपको मोटिवेटेड रखे। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स शेयर कर रहे हैं जो आपको हमेशा मोटिवेट रखने में मदद करेगा। यहां पढ़ें मोटिवेशनल कोट्स।

Motivational Quotes in Hindi

दर्द, गम, डर जो भी है बस तेरे अंदर हैं,

खुद के बनाये पिंजरे से निकल कर देख,

तू भी एक सिकंदर हैं।

लूट लेते हैं अपने ही,

वरना गैरों को कहा पता,

इस दिल की दीवार कहां से कमज़ोर हैं।

जिंदगी में आप कितनी बार हारे,

ये कोई मायने नहीं रखता,

क्यूंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं!

Motivational Quotes in Hindi

ज़िन्दगी की कठनाइयों से भाग जाना आसान होता है,

जिंदगी में हर पहलू इम्तेहान होता है,

डरने वालो को नही मिलता कुछ ज़िन्दगी में,

लड़ने वालों के कदमो में जहांन होता है।

बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों,

लेकिन उनका लगातार बरसना,

बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है,

वैसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास भी,

जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

अजीब दस्तूर है ज़माने का,

अच्छी यादें पेनड्राइव में

और बुरी यादें दिल में रखते है.!

Motivational shayari in Hindi

मैं वो खेल नहीं खेलता,

जिसमे जीतना फिक्स हो,

क्योंकि जीतने का मजा तब हैं,

जब हारने का रिस्क हो।

यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी निकलेगा,

जमीं बंजर हुई तो क्या वहीं से जल भी निकलेगा,

ना हो मायूस ना घबरा अंधेरों से मेरे साथी,

इन्हीं रातों के दामन से सुनहरा कल भी निकलेगा

पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए,

क्यूंकि शाबासी और धोखा,

दोनों पीछे से ही मिलते हैं

जित और हार आपकी सोच पर निर्भर करती हैं,

मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जित होगी

Motivational Quotes in Hindi

जीवन में गिरना भी अच्छा है,

औकात का पता चलता है,

बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को,

तो अपनों का पता चलता है

जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी,

उस काम को करने में हैं,

जिसे लोग कहते हैं

“तुम नहीं कर सकते

जब तक आप अपनी समस्याओं एंव

कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है,

तब तक आप अपनी समस्याओं एंव

कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते

Motivational shayari in Hindi

जब लोग आपसे खफा होने लग जाएं,

तो आप समझ लेना की,

आप सही राह पर हैं

ऐसे और भी मोटिवेशनल कोट्स को पढ़ने के लिए हमें फॉलो करते रहें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article