लाइफस्टाइल

Mother Teresa Motivational Quotes: सफलता का मूल मंत्र है Mother Teresa की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 3, 2025, 08:05 PM IST

Mother Teresa Motivational Quotes: मदर टेरेसा को उनके दयालुता और निस्वार्थ भाव के लिए जाना गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के सेवा में लगा दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें Mother Teresa के मोटिवेशनल कोट्स।

Image

Mother Teresa Motivational Inspirational quotes

Mother Teresa Motivational Quotes: ममता की मूरत मानी जाने वाली मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक नन थीं। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कॉप्जे (अब मेसीडोनिया में) में हुआ था। उनके पिता निकोला बोयाजू एक साधारण व्यवसायी थे। मदर टेरेसा का असली नाम 'अगनेस गोंझा बोयाजिजू' था। जब वह मात्र आठ साल की थीं तभी इनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद इनके लालन-पालन की सारी जिम्मेदारी इनकी माता द्राना बोयाजू के ऊपर आ गयी। ऐसा माना जाता है कि जब यह मात्र बारह साल की थीं तभी इन्हें ये अनुभव हो गया था कि वो अपना सारा जीवन मानव सेवा में लगायेंगी और 18 साल की उम्र में इन्होंने 'सिस्टर्स ऑफ़ लोरेटो' में शामिल होने का फैसला ले लिया। उन्हें 1948 में भारतीय नागरिकता ली थी। उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की और 45 वर्षों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की मदद की। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Mother Teresa Motivational Inspirational Quotes in Hindi

1. ये महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि ये जरूरी है कि देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।

2. जब हम एक दूसरे से मुख पर मुस्कान के साथ मिलते हैं, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरुआत होती है।

3. सभी कामों में हमें अनुशासन की जरूरत होती है और ये हमारे लक्ष्यों और परिणामों के बीच का पुल होता है।

4. अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।

5. कभी ये जानने की कोशिश नहीं करें कि लोग कैसे हैं, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके पास लोगों को प्रेम करने का समय नहीं होगा।

6. आपको अगर किसी से प्यार के कुछ शब्द सुनने हैं, तो आपको पहले उससे कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। ठीक वैसे, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।

7. अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का पुल है।

8. छोटी से छोटी चीजों के लिए वफादार रहिए क्योंकि इन्ही में आपकी शक्ति निहित है।

9. वे शब्द, जो ईश्वर का प्रकाश नहीं देते, अँधेरा फैलाते हैं।

10. अगर हम आज को बर्बाद कर रहें है तो याद रखना आने वाला भविष्य हमको डरा देगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article