Skin Care Treatment: स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है मूंग की दाल, ऐसे तैयार करें मूंग दाल फेस पैक

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2023, 12:37 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए मूंग दाल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में जानिए मूंद दाल फेस पैक बनाने का सही तरीका।

Moong dal face pack for skin (स्किन के लिए मूंग दाल फेस पैक): गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। गर्मियां शुरू होते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए मूंग की दाल का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद है। हर भारतीय किचन में आपको दाल आसानी से मिल जाएंगे। दाल पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन से ना केवल सेहत को फायदा मिलता है बल्कि स्किन की देखभाल के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मूंग की दाल बेहद फायदेमंद है।

moong daal face pack

स्किन के लिए मूंग दाल फेस पैक (Source:istock)

एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर मूंग की दाल फ्री रेडिकल्स की वजह से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं। टैनिंग और सनबर्न की समस्या को दूर करने के लिए आप मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन की ग्लो बरकरार रहती है। मूंग की दाल से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर आप वापस से निखरी त्वचा पा सकती हैं।

End of Feed