मानसून में घर का दही जल्दी खट्टा या खराब क्यों हो जाता है? इन गलतियों से बचेंगे तो रहेगा फ्रेश

Curd Storage Tips In Monsoon: क्या बरसात के मौसम में आपके घर का दही भी जल्दी खट्टा या खराब हो जाता है, मगर ऐसा क्यों है? जानिए नमी, तापमान और स्टोर करने से जुड़ी कुछ गलतियां जो आपकी दही को खराब कर देती हैं।

Curd Storage Tips In Monsoon: आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि बारिश का मौसम आते ही रसोई की कई चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं और दही भी उनमें से एक है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि जो दही पहले दो-तीन दिन तक आराम से चल जाता था, वही मानसून में एक-दो दिन में ही ज्यादा खट्टा हो जाता है। कई बार तो उसका स्वाद और खुशबू भी बदल जाती है। इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी होती हैं। अगर दही जमाने और रखने का तरीका थोड़ा बदल दिया जाए, तो मानसून में भी दही लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट रखा जा सकता है। आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां, जिनसे बचना जरूरी है।

Curd Storage Tips In Monsoon

बरसात में दही खट्टा जल्दी होने की बड़ी वजह ौर उपाय

मानसून की नमी दही को जल्दी खट्टा कर देती है

बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होती है। ऐसे मौसम में दही जल्दी तैयार तो हो जाता है, लेकिन उसी रफ्तार से खट्टा भी होने लगता है। अगर दही जरूरत से ज्यादा देर तक रसोई में रखा रहे, तो उसका स्वाद बदल सकता है। इसलिए मानसून में दही पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

End of Feed