Met Gala 2026 India Time: न्यूयॉर्क में कब सजेगा फैशन का दरबार, भारत में कितने बजे होगा टेलिकास्ट, जानें कौन हैं खास मेहमान

Met gala 2026 India Time: फैशन की दुनिया का चर्चित आयोजन मेट गाला इस बार न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। जानें भारत में कब, कहां और कितने बजे से इसका टेलिकास्ट देख सकेंगे। गेस्ट लिस्ट में कौन कौन हैं।

Met Gala 2026 India Time: फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित शो मेट गाला एक बार फिर सुर्खियों में है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह शानदार इवेंट इस बार 4 मई 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित किया जाएगा। यह सिर्फ एक रेड कार्पेट इवेंट नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और ग्लोबल फैशन का संगम है, जिसका इंतजार दुनियाभर के फैशन प्रेमी करते हैं। यदि आप भी फैशन और कला के शौकीन हैं, तो आपको इस इवेंट (Met Gala 2026) के बारे में विस्तार से जानना चाहिए। आइए जानते हैं इस इवेंट में भारत से कौन-कौन सेलिब्रिटी शामिल होंगे?

Met Gala 2026 India Time

मेट गाला 2026 का आयोजन

मेटा गाला 2026 कब है भारतीय समयानुसार

मेट गाला 2026 का आयोजन 4 मई 2026 को न्यूयॉर्क सिटी में होगा, जो भारतीय समयानुसार 5 मई 2026 की सुबह है। भारत में दर्शक इस ग्लैमरस इवेंट को सुबह लगभग 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लाइव देख सकते हैं। यह प्रसारण वोग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। जहां रेड कार्पेट की शुरुआत से ही सितारों की एंट्री और फैशन का जलवा देखने को मिलता है।

End of Feed