Mehndi Designs for Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। करवा चौथ पर्व की तैयारी कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। ये वो खास दिन होता है जब महिलाएं अपने साज श्रृंगार पर खास ध्यान देती हैं। नए वस्त्र के साथ हाथों रंग बिरंगी चूड़ियां पहनती हैं। इस पर्व की खास रौनक होती है मेहंदी।
Mehndi Designs for Karwa Chauth 2022: करवा चौथ 2022 के लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
मेहंदी सोलह श्रृंगार में से सबसे महत्वपूर्ण श्रृंगार में से एक मानी जाती है। करवा चौथ पर हर महिला मेहंदी जरूर लगाती है। तो ऐसे में मेहंदी के डिजाइन की खोज भी जोर-शोर से शुरू हो जाती है। हर महिला इस दिन यूनिक और खूबसूरत मेहंदी से अपने हाथ-पैरों को रंगना चाहती है। ऐसे में हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं करवा चौथ 2022 के लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।
अगर आप हाथ में भरवा मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो आप इस डिजाइन की मेहंंदी से अपने हाथों को रंग सकती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों की रौनक बढ़ा देगा।
अगर आप मेहंदी के यूनिक डिजाइन को खोज रही हैं तो शायद ये डिजाइन आपके काम आ सकता है। ये मेहंदी सिंपल और दिखने में काफी खूबसूरत है।
अगर आप हाथ के पिछले हिस्से की मेहंदी के डिजाइन खोज रही हैं तो आपकी तलाश यहां पूरी हो सकती है। यहां देखें Back Hand Mehandi के ये खूबसूरत डिजाइन।
हाथ की मेहंदी के लेटस्ट और यूनिक डिजाइन
करवा चौथ 2022 के पैर की मेहंदी के लेटेस्ट और शानदार डिजाइन
पैर की मेहंदी का एक और खूबसूरत डिजाइन
पैर पर इस तरह की मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लगेगी
मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन जिसे आप भी आसानी से लगा सकती हैं
इस बार करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस करवा चौथ आप इन डिजाइन की मेहंदी अपने हाथ-पैरों में लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ-पैर दिखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।
