Oil Massage for Skin: सर्दियों के दस्तक देते ही त्वचा और होंठ फटने लगते हैं। ठंड का असर हमारे सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी होने लगता है , जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खूबसूरती बढ़ाने वाले प्राकृतिक तेल को मसाज के रूप में इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक बनी रहती है। इसके साथ ही झुर्रियों से भी छुटकारा मिल सकता है। स्किन केयर रूटीन में चेहरे के लिए कुछ तेल की मसाज कितनी महत्वपूर्ण हैं, इसके बारे में जानना जरूरी है। तो जान लेते हैैं कि कौन-कौन से प्राकृतिक तेलों की मालिश त्वचा की चमक को बढ़ा सकती है।
सर्दियों में इन नेचुरल तेलों से मसाज करके खूबसूरती में लगाएं चार चांद ( प्रतीकात्मक तस्वीर) |
आर्गन ऑयल (Argan oil)
पारंपरिक रूप से इस तेल का इस्तेमाल स्किन, नाखूनों और बालों के हेल्थ को सुधारने के लिए किया जाता रहा है। इसमें विभिन्न लाभकारी विटामिन और गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार हेल्थ को बढ़िया बनाने में योगदान देते हैं।
बादाम का तेल (Almond Oil)
सर्दियों के मौसम में बादाम का तेल लाभकारी माना जाता है। त्वचा पर इस तेल से मसाज करने से सॉफ्टनेस बनी रहती है । वहीं, बादाम का तेल आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए भी कारगर होता है। चमकती त्वचा के लिए रोजाना रात को बादाम ऑयल मसाज अच्छा रिस्पॉन्स दे सकता है।
नारियल तेल की मसाज (Coconut Oil)
नारियल के तेल को स्वास्थ्य लाभ के लिए सालों से उपयोग में लाया जा रहा है। इस तेल से शरीर के किसी भी अंग की मसाज की जा सकती है और यह एक अच्छे मॉइस्चुराइजर की तरह कार्य करता है। जिन लोगों की स्किन बेहद रूखी रहती है या इंफेक्शन के डर से क्रीम ना लगाने वाले भी कोकोनट ऑयल को बेस्ट ऑप्शन बना सकते हैं।
त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए प्राकृतिक तेल बेहतर विकल्प माने जाते हैं, जिन्हें स्किन पर लगाने से यह मॉइस्चुराइज होती है और सर्दियों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह इन तेलों की मसाज करना बेहतर साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
