Mangla Gauri Vrat Wishes in Hindi: सावन के आखिरी मंगल गौरी व्रत के मौके पर अपनी सहेलियों को दें शुभकामनाएं, यहां से भेजें विशेज, मैसेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2025, 01:37 PM IST

Mangla Gauri Vrat Wishes in Hindi: कल सावन महीने का आखिरी मंगला व्रत रखा जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर अपनी सखी-सहेलियों को शुभकामनाएं देने के लिए यहां से भेजें विशेज, कोट्स।

Mangla Gauri Vrat Wishes in Hindi: मंगला गौरी व्रत सावन के महीने में हर मंगलवार को रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक कठोर तपस्या की थी और मंगलवार का व्रत रखा था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से इस व्रत की शुरुआत हुई। इस साल मंगला गौरी का आखिरी व्रत कल रखा जाएगा। इस खास मौके पर आप अपनी सहेलियों और परिवार की महिलाओं को शुभकामनाएं भेजकर सुखी वैवाह‍िक जीवन की कामना कर सकती हैं।

मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं (Image: istock)

Mangla Gauri Vrat Wishes Hindi mein

End of Feed