सूती साड़ी, हवाई चप्पल - आखिर क्यों ममता बनर्जी ने इनको बनाया अपनी पहचान, पढ़ें 'दीदी' की सादगी की कहानी

Mamta Banerjee Saree Look: सफेद तांत की साड़ी और हवाई चप्पल में नजर आने वाली ममता बनर्जी की सादगी के पीछे की कहानी जानिए - कैसे बना उनका पहनावा उनकी पहचान और जनता से जुड़ाव का प्रतीक।

Mamta Banerjee Saree Look: भारतीय राजनीति में जहां अक्सर चमक-दमक और स्टाइल की चर्चा होती है, वहीं ममता बनर्जी की पहचान उनकी सादगी से बनती है। उनकी सफेद तांत की साड़ी और साधारण हवाई चप्पल सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि उनकी सोच और जीवन दर्शन का हिस्सा हैं। अगर तुलना करें जयललिता से करें तो वहां साड़ियों में भव्यता, गहरे रंग और शाही अंदाज दिखता था, जो एक सशक्त लेकिन अलग तरह की राजनीतिक छवि गढ़ता था। इसके उलट, ममता बनर्जी का सादा सफेद लुक उन्हें जमीन से जुड़ा और सहज नेता दिखाता है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी यही सादगी उनके व्यक्तित्व के आक्रामक और बेबाक स्वभाव के साथ एक मजबूत कंट्रास्ट भी बनाती है। एक तरफ सादा पहनावा, दूसरी तरफ तेज और स्पष्ट राजनीतिक तेवर। यही संयोजन उनकी छवि को और भी प्रभावशाली बनाता है और उन्हें भीड़ से अलग पहचान देता है।

Mamta Banerjee Saree

ममता बनर्जी: सादा पहनावा, मजबूत छवि की कहानी

तांत की साड़ी: परंपरा और सहजता का मेल

ममता बनर्जी का पहनावा बंगाल की सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़ा है। वह अक्सर धानियाखाली क्षेत्र की बनी सूती तांत साड़ियां पहनती हैं, जो हल्की, आरामदायक और गर्म मौसम के लिए उपयुक्त होती हैं। इन साड़ियों की खासियत होती है उनका सादा सफेद रंग और किनारों पर हल्का हरा या रंगीन बॉर्डर। कई बार इनमें पतली धारियां भी देखने को मिलती हैं, जो सादगी में भी एक खास आकर्षण जोड़ती हैं।

End of Feed