Keratin Treatment: बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। हेयर ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू नुस्खों तक, हर महिला अपने बालों को मजबूत, मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए तमाम तरह के उपाय करती है। बालों के ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाना थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि भिंडी के इस्तेमाल से बालों को केराटिन ट्रीटमेंट किया जा सकता है। जी हां, भिंडी के इस्तेमाल से बालों का केराटिन ट्रीटमेंट किया जा सकता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। तो चलिए जानते हैं भिंडी से केराटिन ट्रीटमेंट को करने के तरीकों और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में-
भिंडी से केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका
केराटिन ट्रीटमेंट का मतलब: पहले ये समझ लेते हैं कि केराटिन ट्रीटमेंट होता क्या है। दरअसल, ये बालों के लिए एक तरह का कैमिकल ट्रीटमेंट होता है, जिसके इस्तेमाल से बालों को सीधा और मुलायम बनाने में मदद मिलती है। इस ट्रीटमेंट के बाद बालों को नेचुरली सॉफ्ट, शाइनी और सीधा करने में मदद मिलती है।
भिंडी से केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका: भिंडी के केराटिन ट्रीटमेंट के लिए सबसे पहले भिंडी से केराटिन क्रीम बनाएं। इसके लिए 1 कप पानी में 15-20 भिंडी को छोटा-छोटा काटकर उबाल लें। उबालने के बाद अब इसे ठंडा करने के बाद पीस लें। फिर इस पेस्ट को एक सूती कपड़े की मदद से छान लें। फिर इसमें 1 चम्मच मक्के का आटा और पानी एड करके एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें नारियल का तेल और एक चम्मच बादाम का तेल डालकर मिक्स कर लें। और लीजिए तैयार है केराटिन क्रीम।
केराटिन क्रीम लगाने के टिप्स: इस क्रीम को कम-कम बालों पर लगाएं। पूरे बालों पर इस क्रीम को लगाने के बाद बालों में कंघी कर लें। इससे क्रीम पूरे बालों पर लग जाएगी। इसके बाद प्लास्टिक कैप से बालों को कवर कर लें और फिर 2 घंटे बाद साफ पानी से बालों को धो लें। अब आप देखेंगे कि आपके बाल नेचुरली सीधे और मुलायम हो गए हैं।
बालों पर भिंडी के फायदे: भिंडी का इस्तेमाल बालों को नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी बनाने का काम करती हैं। दरअसल, इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, बीटा केराटीन, मैग्नीशियम और फोलेट एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर बालों को मुलायम, चमकदार और सीधा बनाता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
