Makar Sankranti 2023: क्यों न इस मकर संक्रांति पर छत पर बनाएं सेलिब्रेशन की अलग जगह, ऐसे बनाएं ये खास जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 08:33 PM IST

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के मौके पर अगर आपके घर में कम जगह है, तो घर की छत आपके इस कम जगह की पूर्ति कर सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है, बल्कि घर के कुछ सामान से ही आप घर में यह पर्व सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के सेलिब्रेशन में घर की छत को कैसे बनाएं खास?

KEY HIGHLIGHTS
  • छत पर मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के लिए लगाएं गद्दे और छोटी टेबल
  • बड़े-बुजुर्गों के लिए छत पर करें कुर्सी और टेबल की व्यवस्था
  • छत को चुन्नी और साड़ियों से सजाएं


Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के पर्व को अगर आप थोड़ा अलग जगह सेलेब्रेट करना चाहते हैं तो छत से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। जी हां, आपका छत आपके इस पर्व को बेहद ही खूबसूरत बना सकती है। इसके लिए आपको बहुत बड़े इंतजाम की जरूरत नहीं है। आप घर के छोटे-मोटे सामान से आप अपने घर की छत की रौनक को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको मकर संक्रांति के पर्व को घर की छत पर कैसे सेलिब्रेट करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं घर पर मकर संक्रांति सेलिब्रेट करने का तरीका क्या है?

Makar Sankranti Decoration

छत पर इस खास तरह से सेलिब्रेट करें मकर संक्रांति

छत पर लगाएं गद्दे लगाएं और छोटी टेबल

मकर संक्रांति पर अगर आप घर की छत पर सेलिब्रेशन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ गद्दों की जरूरत है। इसे आप अपने घर पर अच्छे से फैलाएं और बीच-बीच में छोटे-छोटे टेबल रखें। गद्दे के ऊपर आप अपनी पसंदीदा कलर की बेडशीट बिछा सकते हैं। इससे छत का लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

End of Feed