Kitchen Beauty Hacks: गर्मी और उमस भरे मौसम में रसोई में कदम रखने के कुछ ही देर में गैस की हीट, मसालों की भाप और पसीना मिलकर चेहरे का पूरा गेम बिगाड़ देते हैं। कई बार खाना बनाते-बनाते ऐसा लगता है जैसे सुबह वाला फ्रेश लुक कहीं गायब ही हो गया। लेकिन आपकी इस समस्या का समाधान मुश्किल नहीं है। और इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं है। यहां हम कुछ आसान और स्मार्ट हैक्स बता रहे हैं जो आपके चेहरे की थकान को मिनटों में कम कर सकते हैं।
रसोई के काम की नहीं दिखेगी थकान, ऐसे करें चेहरे की डलनेस को दूर
Hack 1: किचन से निकलते ही Cold Splash
काम खत्म होते ही सबसे पहले चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें। अगर फेसवॉश इस्तेमाल कर सकती हैं तो और भी अच्छा। इससे पसीना, ऑयल और चिपचिपाहट तुरंत साफ हो जाती है और चेहरा फिर से फ्रेश लगने लगता है।
Hack 2: फ्रिज में रखें गुलाब जल
एक छोटी स्प्रे बोतल में गुलाब जल भरकर फ्रिज में रख दें। किचन से बाहर आते ही चेहरे पर दो-तीन बार स्प्रे करें। इससे ठंडक भी मिलेगी और चेहरा तुरंत फ्रेश महसूस होगा। ये ट्रिक गर्मियों में और भी ज्यादा काम आती है।
Hack 3: बर्फ दिखाएगी कमाल
अगर 10 मिनट बाद बाहर निकलना है या अचानक मेहमान आ गए हैं, तो बर्फ का एक टुकड़ा कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से घुमाएं। इससे स्किन थोड़ी टाइट दिखती है और थका हुआ चेहरा एकदम फ्रेश नजर आता है।
Hack 4: टॉवल नहीं, Tissue Trick अपनाएं
पसीना आने पर चेहरे को जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें। इसकी जगह टिश्यू या ब्लॉटिंग पेपर से हल्के-हल्के थपथपाकर ऑयल हटाएं। ये स्किन पर हल्के रहते हैं और साथ ही अगर आपने मेकअप किया होगा तो उसको भी खराब नहीं करेंगे।
Hack 5: एलो वेरा जेल से पाएं ताजगी
चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर थोड़ा-सा एलोवेरा जेल या हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें। स्किन को तुरंत कूलिंग फील मिलेगी और चेहरा फिर से फ्रेश दिखने लगेगा।
Hack 6: वॉटर ब्रेक लेना मत भूलिए
कई बार चेहरा इसलिए भी डल दिखने लगता है क्योंकि हम खुद पानी पीना भूल जाते हैं। खाना बनाते समय भी बीच-बीच में पानी पीते रहें। अंदर से हाइड्रेशन मिलेगा तो उसका असर चेहरे पर भी दिखेगा।
Hack 7: मिनी किचन ब्यूटी किट बनाएं
किचन के पास ही एक छोटा-सा बॉक्स रखें, जिसमें फेस मिस्ट, टिश्यू, लिप बाम और हेयर क्लचर हो। जब भी जरूरत पड़े, इनको यूज करके आप सिर्फ 2 मिनट में खुद को फिर से फ्रेश महसूस करा सकती हैं।
