प्रेग्नेंसी के बाद क्यों परेशान थीं कियारा आडवाणी, किस बात का रोते हुए किया खुलासा, डिलीवरी के बाद कैसे टूट जाती हैं लेडीज

Kiara Advani Postpartum Depression Struggle: हाल ही में एक पोडकास्ट में बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पहली बार अपने पोस्टपार्टम संघर्ष पर खुलकर बात की। अपना अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं। जानिए डिलीवरी के बाद महिलाएं क्यों भावनात्मक रूप से टूटने लगती हैं, क्या है पोस्टपार्टम डिप्रेशन और इससे कैसे उबरें।

Kiara Advani Postpartum Depression Struggle: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बेटी ‘सरायाह’ के जन्म के बाद कियारा ने पहली बार खुलकर अपने पोस्टपार्टम दौर के बारे में बात की। हाल ही में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पैरेंटहुड एंजॉय कर रहीं कियारा एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही। डिलीवरी के बाद उन्हें कई बार ऐसा महसूस हुआ कि उनकी पुरानी पहचान कहीं पीछे छूट गई है। कियारा ने माना कि इस बदलाव को स्वीकार करना उनके लिए आसान नहीं था।

Kiara Advani Postpartum Depression Struggle

कियारा आडवाणी एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में काफी इमोशनल नजर आईं

दरअसल, मां बनने के बाद की खूबसूरत तस्वीरें तो अक्सर दिखाई जाती हैं, लेकिन इसके पीछे छिपी मानसिक थकान, डर, अकेलापन और भावनात्मक संघर्ष पर कम ही बात होती है। यही वजह है कि कियारा की बातें कई महिलाओं को खुद से जुड़ी हुई लग रही हैं।

End of Feed