Rajasthani Khoba Roti Recipe/ Chutki Roti Recipe: अपने देश के हर कोने में अलग-अलग के पकवान मिलते हैं। बात करें राजस्थान की तो यहां की जितनी दाल बाटी मशहूर है, उतनी ही खोबा रोटी भी। खोबा रोटी को चुटकी, कोभा, रोथ और जड़ी रोटी भी कहते हैं। ये राजस्थान में काफी ज्यादा मशहूर है। ये काफी कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है। ये रोटी पिछले 500 सालों से राजस्थान की शान बनी हुई है। यहां से आप इस रोटी को बनाने का तरीका जान सकते हैं। खोबा रोटी वैसे तो घर पर जल्दी बन नहीं पाती है, लेकिन अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करते हैं तो बड़ी आसानी से इसे घर पर ही बना सकते हैं।
खोबा रोटी बनाने की सामग्री-
- गेंहू का आटा
- नमक
- अजवायन या सौंफ
- घी
- हल्दी
- पानी
खोबा रोटी बनाने की विधि-
राजस्थानी खोबा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू के आटे में नमक मिलाएं। अब इस आटे में सौंफ और अजवायन मिलाएं। अब 2 चम्मच घी डालकर और फिर धीरे-धीरे पानी डालकर इसे गूथें। इस आटे को थोड़ा टाइट ही गूथें। फिर इसे थोड़ी देर ढककर रख दें। अब इसे आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ दें। अब इन लोइयों की मोटी रोटी बेलें। तवा गर्म करके अब आपको इसे धीमी आंच पर सेंकना है। अब जब ये थोड़ी पक जाए तो दो उंगलियों की मदद से रोटी पर चुटकी जैसा डिजाइन बना दें। अब आपको इस रोटी की पलट लेना है और दोनों ही तरफ अच्छे से सेंक लेना है। जब रोटी पक जाए तो इसमें घी लगाकर गर्मागरम परोसें।
