10 घरों के बीच एकदम अलग चमकेगा आपका घर, बस बनवा लें ऐसे खिड़की-दरवाजे, देखें घर के लिए कौन सी खिड़की सबसे अच्छी है?

घर की खूबसूरती सिर्फ पेंट या फर्नीचर से नहीं बढ़ती, बल्कि सही खिड़की और दरवाजे भी बड़ा फर्क पैदा करते हैं। सही डिजाइन, रोशनी और वेंटिलेशन वाले खिड़की-दरवाजे आपके साधारण घर को भी खास बना सकता है।

जब कोई पहली बार आपके घर के सामने रुकता है, तो उसकी नजर सबसे पहले घर के दरवाजे और खिड़कियों पर ही जाती है। यही वजह है कि आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर इन्हें घर का चेहरा मानते हैं। एक सुंदर दरवाजा और सही जगह लगी खिड़कियां न केवल घर को स्टाइलिश बनाती हैं, बल्कि अंदर की रोशनी, हवा और आराम को भी बेहतर करती हैं।

Khidki Darwaja Design Photos

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पोछे में क्या मिलाकर लगाएं

आजकल लोग सिर्फ मजबूत दरवाजे या बड़ी खिड़कियां नहीं चाहते, बल्कि ऐसा डिजाइन चाहते हैं जो उनके घर को आसपास के बाकी घरों से अलग पहचान दे। अच्छी बात यह है कि कुछ स्मार्ट डिजाइन आइडियाज अपनाकर आप बिना बहुत ज्यादा खर्च किए अपने घर को प्रीमियम लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं घर के लिए किस तरह की खिड़कियां और दरवाजे सबसे अच्छे माने जाते हैं।

End of Feed