एथनिक फैशन की दुनिया में फर्शी सलवार एक बार फिर ट्रेंड में लौट आई है। मुगल काल के शाही अंदाज़ से प्रेरित ये आउटफिट अब शादी, फेस्टिव सीजन और पार्टी वियर में खूब पसंद की जा रही है। इसकी खास बात इसका फ्लोई और चौड़ा डिजाइन होता है, जो पहनने पर बेहद रॉयल लुक देता है। हालांकि कई बार लोग सिर्फ डिजाइन देखकर फर्शी सलवार खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उसका फिट या स्टाइल उम्मीद के मुताबिक नहीं लगता।
यह भी पढ़ें - कढ़ी में तड़का कैसे लगाएं, कड़ी में नमक कब डालें
असल में फर्शी सलवार का पूरा लुक उसकी फिटिंग, फैब्रिक और स्टाइलिंग पर निर्भर करता है। अगर सही तरीके से चुना जाए, तो यह सिंपल कुर्ती को भी बेहद एलिगेंट बना सकती है। इसलिए इसे खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। देखें फर्शी सलवार कैसे खरीदें, सलवार बनवाते वक्त क्या ध्यान रखें।
फैब्रिक पर जरूर दें ध्यान
फर्शी सलवार का असली लुक उसके फ्लो में होता है। इसलिए हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनें जो बहुत ज्यादा सख्त न हो। जॉर्जेट, सिल्क ब्लेंड, रेयॉन या कॉटन सिल्क जैसे फैब्रिक फर्शी सलवार बनवाने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
लंबाई और घेर सही होना चाहिए
फर्शी सलवार जमीन को हल्का-सा टच करती हुई अच्छी लगती है। बहुत ज्यादा लंबी सलवार चलने में परेशानी दे सकती है, जबकि कम घेर वाली सलवार ऑथेन्टिक फर्शी सलवार का लुक नहीं दे पाती। इसलिए फर्शी सलवार की लेंथ और घेर सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
कुर्ती का चुनाव भी है जरूरी
फर्शी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती या स्ट्रेट कट कुर्ती सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। ज्यादा भारी या बहुत लंबी कुर्ती पहनने से सलवार का पूरा लुक दब सकता है।
फुटवियर का रखें खास ध्यान
फर्शी सलवार के साथ जूती, कोल्हापुरी या ब्लॉक हील्स बेहद अच्छी लगती हैं। सही फुटवियर पूरे आउटफिट की ग्रेस बढ़ा देता है।
दुपट्टे की ड्रेपिंग बदल सकती है लुक
हल्का नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा इस आउटफिट के साथ बेहद स्टाइलिश लगता है। दुपट्टे को एक साइड ओपन ड्रेप करने से लुक और मॉडर्न दिखाई देता है।
अगर सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो फर्शी सलवार हर मौके पर आपको रॉयल और ट्रेंडी लुक दे सकती है। जरूर ही आपको भी इन सारी स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान में रखते हुए, अगले फंक्शन के लिए बढ़िया सी फर्शी सलवार और कुर्ती सिलवा लेनी चाहिए।
