लाइफस्टाइल

कढ़ी में तड़का कैसे लगाएं, राई या जीरा कढ़ी में क्या-क्या पड़ता है, कड़ी में नमक कब डालें

कढ़ी का असली स्वाद उसके तड़के में छिपा होता है। लेकिन कई लोग नहीं जानते कि इसमें राई डालनी चाहिए या जीरा, और नमक कब डालना सही रहेगा। सही तरीका अपनाने से कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बन सकती है।

Image

Kadhi me tadka kaise lagaye

बारिश का मौसम हो या गर्म-गर्म दोपहर का खाना, कढ़ी का नाम सुनते ही मन में घर की रसोई की खुशबू तैरने लगती है। दही और बेसन से बनने वाली यह देसी डिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और अपनापन भी अपने साथ लेकर आती है। हर राज्य में कढ़ी बनाने का तरीका अलग हो सकता है। कहीं कढ़ी में कुरकुरे पकौड़े डाले जाते हैं तो कहीं इसे हल्के और सिंपल अंदाज़ में बनाया जाता है।

घी में जब राई, जीरा, करी पत्ता और लाल मिर्च चटकते हैं, तभी कढ़ी का स्वाद पूरी तरह खिलकर सामने आता है। कई बार लोग छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कढ़ी का स्वाद बिगाड़ देते हैं, जैसे तड़का सही समय पर न लगाना या नमक का संतुलन बिगड़ जाना। अगर सही तरीके और मसालों का ध्यान रखा जाए, तो साधारण कढ़ी भी होटल जैसी स्वादिष्ट बन सकती है।

कढ़ी में कौन सा तड़का लगता है?

कढ़ी में ज्यादातर राई यानी सरसों के दाने का तड़का लगाया जाता है। इससे कढ़ी में हल्की तीखी खुशबू और देसी स्वाद आता है। कई लोग इसमें जीरा भी डालते हैं, खासकर राजस्थान और उत्तर भारत की कुछ रेसिपीज में। अगर आप ज्यादा खुशबूदार स्वाद चाहते हैं, तो राई और जीरा दोनों का इस्तेमाल एक साथ भी कर सकते हैं।

कढ़ी में तड़का लगाने का सही तरीका

सबसे पहले एक छोटे पैन में घी या तेल गर्म करें। फिर उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तब जीरा, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और चुटकीभर हींग डालें। यह तड़का तैयार कढ़ी के ऊपर डालते ही उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है।

Kadhi

Kadhi

कढ़ी में नमक कब डालें?

कई लोग शुरुआत में ही ज्यादा नमक डाल देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं माना जाता। कढ़ी को पहले अच्छे से पकने दें, क्योंकि दही और बेसन पकने के बाद स्वाद बदलता है। जब कढ़ी आधी पक जाए, तब नमक डालना बेहतर माना जाता है। इससे स्वाद बहुत ही बैलेंस हो जाता है।

घी से बढ़ता है स्वाद

अगर तड़का घी में लगाया जाए, तो कढ़ी का स्वाद और भी शानदार हो जाता है। देसी घी की खुशबू कढ़ी को रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट देती है। कढ़ी को हमेशा धीमी आंच पर पकाना चाहिए। इससे बेसन अच्छी तरह पकता है और स्वाद ज्यादा क्रीमी बनता है। सही और संतुलित मसालों वाला तड़का, आपकी साधारण कढ़ी को बेहद स्वादिष्ट बना देगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article