Karva Chauth 2022 Special Recipe: सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का व्रत किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाए जाने वाले करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए कामना करती हैं। यह त्योहार इसलिए भी विशेष माना जाता है क्योंकि यह पति-पत्नी के रिश्ते को अटूट बनाता है। करवा चौथ की व्रत की तैयारी सरगी से शुरू हो जाती है। इस दिन सरगी की थाली का खास महत्व है। सरगी के समय आप हलवा या सेवई की जगह फेनी की खीर भी बना सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि फेनी की खीर का सेवन करने से महिलाओं को निर्जला व्रत करने की शक्ति मिलती है। यह दूध से बनने वाली एक ट्रेडीशनल स्वीट डिश है जिसे आप गरमा-गरम या ठंडा करके भी खा सकती हैं (Karva Chauth 2022 Special Recipe)।
Karva Chauth 2022 Special Recipe
फेनी खीर बनाने के लिए सामग्री (Feni Kheer Recipe In Hindi)
पैन या कढ़ाई
फेनी 100 ग्राम
दूध 1 लीटर
घी
ड्राई फ्रूट्स
चीनी 75 ग्राम
इलायची पाउडर 1 टी स्पून
10 कटे हुए बादाम
12 पिस्ता
10 किशमिश
केसर
- सबसे पहले केसर को हल्के गर्म दूध में मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- अब कढ़ाई में फेनी को रोस्ट करें। रोस्ट करते समय फ्लेम को धीरे रखें ताकि फेनी जले ना। रोस्ट करने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब कढ़ाई में दूध उबालें। उसमें केसर, इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। अब हीट को थोड़ा कम करें फिर उसमें फेनी डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
- याद रखें हल्के हाथों से फेनी को हिलाते रहें। फिर गैस को बंद कर दें और उसमें किशमिश, पिस्ता और बादाम डालें। अंत में इसे सर्व करें।
आपको बता दें, फेनी खीर को आप 2 से 3 दिन के लिए स्टोर करके भी रख सकती हैं। स्टोर करने के लिए इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें। माइक्रोवेव में इसे गर्म करके आप इसे फिर सर्व कर सकती हैं।
