हाल ही में एक रेड कार्पेट इवेंट में करीना कपूर खान ने अपने शानदार फैशन से सबका ध्यान खींच लिया। उनका गहरा क्रिमसन रंग का गाउन इतना दमदार था कि देखते ही पुरानी हॉलीवुड की रॉयल वाइब याद आ गई। यह लुक न सिर्फ बोल्ड था, बल्कि बेहद एलिगेंट भी लग रहा था। करीना के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक की इस ड्रेस में कपूरों की बेटी का जलवा अलग ही था। अगर आपको भी करीना का ये लुक पसंद आया है, तो यहां पढ़ें उनके इस आउटफिट से जुड़ी खास डिटेल्स -
करीना का ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक
करीना का यह गाउन डीप क्रिमसन शेड में था, जो क्लासिक होने के साथ-साथ बहुत आकर्षक भी लगा। कोर्सेट-स्टाइल डिजाइन ने उनकी कमर को खूबसूरती से हाईलाइट किया। स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और बस्ट पर हल्की रचिंग ने गाउन को और खास बना दिया। पूरा लुक बहुत सॉफ्ट लेकिन पावरफुल नजर आ रहा था। इस लुक में करीना कपूर खान ने ओरिजिनल विक्की टेल कॉउचर 1987 पहना था, जिसे बाद में जूलिया रॉबर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्म 'प्रीटी वुमन' के लिए रिक्रिएट किया गया था।
सिंपल स्टाइलिंग, जबरदस्त असर
इस लुक के साथ करीना ने ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनीं थी। उन्होने गले में सिर्फ एक रूबी-टोन नेकलेस पहना था, जो काफी लग रहा था। ना भारी झुमके, ना कोई ब्रेसलेट, मिनिमल ज्वेलरी के साथ सादगी ही इस लुक की सबसे बड़ी ताकत बनी थी। बेशक ही ये गाउन खुद ही इतना स्टेटमेंट था कि किसी और चीज की जरूरत ही नहीं पड़ी।
एथनिक लुक में भी उतनी ही स्टाइलिश
ग्लैमरस गाउन के अलावा करीना कुछ वक्त पहले एक खूबसूरत हैंड-प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में भी देखा गया। यह सेट जयपुर के ‘बोंडला’ कलेक्शन से था। इसका अर्दी टच और ट्रेडिशनल फील बहुत फ्रेश और अलग नजर आया, जिसमें मॉडर्न और देसी दोनों का बैलेंस दिखा।
कम बजट में हाई फैशन
खास बात ये है कि यह को-ऑर्ड सेट सिर्फ करीब 5,000 रुपये का था। इसमें एक सॉफ्ट ब्लाउज और मैचिंग स्लिम पैंट शामिल थे। यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में स्टाइलिश फैशन चाहते हैं।
जरूर लें स्टाइलिंग टिप्स
जरूर ही अगर आप सिंपल, सुंदर और ट्रेंडी फैशन वाले कपड़ें पहनना चाहती हैं। करीना कपूर के ये वाले सारे ही लुक्स बेस्ट हो सकते हैं। करीना ने क्रिमसन गाउन वाले लुक में बेशक ही हर किसी का दिल जीत लिया है। ऐसा वाला गाउन आप भी पार्टीज में विंटेज और बोल्ड हॉलीवुड वाइब के लिए पहन सकती हैं। मिनिमल ज्वेलरी और बोल्ड कलर ने इस लुक को बेहतरीन बना दिया है।
