लाइफस्टाइल

Ramzan 2026 Mehndi Design: 10 रुपये के कोन से लगाएं सुंदर-सुंदर मेहंदी, देखें रमजान की टॉप मेहंदी डिजाइन फोटो

Ramzan 2026 Mehndi Design Images Photos (रमजान मेहंदी डिजाइन फोटो): रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। नेकी के इस महीने में इबादत करने के साथ साथ मेहंदी भी लगाई जाती है। ऐसे में यहां देखें रमजान स्पेशल मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन, रमजान की मेहंदी के फोटो, चांद, अरेबिक, दुबई मेहंदी डिजाइन।

Image

Ramzan Mehndi 2026

Ramadan 2026 Mehndi Design Images (रमजान मेहंदी डिजाइन फोटो): रमजान का महीना शुरू हो चुका है, इस साल रमजान 18 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक रहेगा। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र और बरकतों से भरा महीना माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का यह नौवां महीना होने के साथ ही इसकी अहमियत ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि इसी महीने में हजरत मोहम्मद साहब को कुरआन शरीफ का ज्ञान मिला था। रमजान के महीने में नेकी करना, रोजा रखना तो इबादत करना बहुत ही पाक माना जाता है। रमजान में महिलाएं सजती संवरती भीं हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी इस रमजान स्पेशल मेहंदी लगाना चाहती हैं। तो यहां से अपनी पसंद वाली लेटेस्ट, ट्रेंडिंग मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। देखें रमजान स्पेशल मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन, रमजान की मेहंदी के फोटो, चांद, अरेबिक, दुबई मेहंदी डिजाइन।

Ramadan Mehndi Design Photo

Ramadan mehndi design Back hand

Ramadan mehndi design Back hand

रमजान पाक के महीने में एकदम ही सुंदर और सिंपल सी मेहंदी का डिजाइन लगाना है। तो ये वाली बैक हैंड चांद वाली मेहंदी लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी यंग और स्टाइलिश गर्ल्स जरूर लगाएं।

Mandala Mehndi Design Photo

Mandala Mehndi Design Photo

गोरे हाथों में ये वाली स्पेशल ट्रेडिशनल मांडला मेहंदी भी बहुत ही सुंदर लगेगी। अगर आपको भरे भरे हाथ नहीं पसंद तो ये वाली मेहंदी का डिजाइन ट्राई कर लें। ऐसी मेहंदी में आज कल बारीक बूटी पैटर्न काफी चलन में है। आप इस बार अरेबिक मांडला भी ट्राई करके देख सकती हैं।

Back Hand Mehndi Design

Back Hand Mehndi Design

बैक हैंड के लिए तो वाली मेहंदी बहुत ही सिंपल और सुंदर है। फूलों वाले चांद के साथ आप रमजान थीम की ये मेहंदी लगाएंगी, तो हर आउटफिट में सुंदर दिखेंगी। ऐसी मेहंदी बिगिनर्स भी आसानी से लगा सकते हैं।

Dubai mehndi design front hand

Dubai mehndi design front hand

दुबई वाली ये स्पेशल मेहंदी तो रमजान में आपका लगाना ही चाहिए। ऐसे गुलाब के फूलों वाली मेहंदी के साथ आप रमजान मुबारक लिखवा सकती हैं। ऐसी मेहंदी इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में भी है। बैक हैंड पर भी ऐसी डिजाइन अच्छा लुक देती हैं।

Simple Mehndi Design Photo, Mehndi ki Photo, Ramadan 26

Simple Mehndi Design Photo

ये तीनों ही मेहंदी के डिजाइन्स भी रमजान पर बहुत ही खूबसूरत लुक देंगे। आप बैक हैंड तो फ्रंट हैंड पर इस तरह की मेहंदी की डिजाइन्स आसान से लगा सकती है। ब्रेसलेट से लेकर मांडला पैटर्न की मेहंदी इन दिनों बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रही है। आप रमजान के लिए या ईद, इफ्तार पार्टी के लिए इन सारी ही डिजाइन्स में से अपनी पसंद की मेहंदी की डिजाइन सेलेक्ट करके सेव कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article