लाइफस्टाइल

कल क्या है 12 फरवरी 2026, वैलेंटाइन से दो दिन पहले कौन सा दिन आता है

12 फरवरी को वैलेंटाइन्स वीक का छठा दिन (Sixth Day Of Valentine Week) है। यहां देखें कि वैलेंटाइन वीक में कल कौन सा दिन है, कल हग डे मनाया जाएगा क्या। क्या है कल का खास दिन मनाने की वजह।

Image

वैलेंटाइन वीक का कल कौन सा दिन है

फरवरी का रोमांटिक महीना चल रहा है, जिसमें 7 से 14 फरवरी तक कपल्स वैलेंटाइन्स वीक मनाते हैं। ऐसे में कल वैलेंटाइन्स वीक का छठा दिन (Sixth Day Of Valentine Week) मनाया जाएगा, 12 फरवरी का दिन हर कपल के लिए बहुत ही खास रहता है। कल टेडी के साथ रिश्ते में प्यार और केयर घोलने के बाद आज कपल्स अपने प्यार का रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रॉमिस डे मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल वैलेंटाइन वीक के छठे दिन पर आखिर कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।

कल कौन सा दिन है

12 फरवरी के दिन पर वैलेंटाइन्स वीक का छठा दिन मनाया जाता है। टेडी डे व प्रॉमिस डे मनाने के बाद अब कपल्स वैलेंटाइन के अगले दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। न केवल रोमांटिक कपल्स बल्कि ये दिन आप हर किसी के साथ मना सकते हैं, जिनसे आप प्यार करते हों। तो बता दें कि, वैलेंटाइन के छठे दिन पर कल हग डे मनाया जाएगा।

हग डे है क्या 12 फरवरी 2026 को

जी हां, कल वैलेंटाइन्स वीक 2026 का छठा दिन है, जिसे हग डे के नाम से जाना जाता है। प्यार के इस सप्ताह में ये वाला दिन हर कपल के लिए बेहद दिल के करीब होता है। इस दिन पर लोग अपने लव्ड वन्स को गले लगाते हैं। हग करना प्यार जताने का सबसे प्यारा तरीका हो सकता है। ऐसे में वैलेंटाइन्स वीक का ये दिन हर प्यार करने वाले के लिए खास है। इस दिन आप किसी को भी प्यार भरी झप्पी दे सकते हैं, जिनसे आप प्यार करते हों।

हग डे क्यों मनाते हैं

गले लगाना या हग करना प्यार जाहिर करने का वो खूबसूरत सबसे असरदार तरीका है। जिसके आगे बड़े बड़े सरप्राइज तो गिफ्ट्स भी फेल हैं। हग डे इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग अपना प्यार, अपनापन और इमोशन्स को बिना शब्दों के व्यक्त कर सकें। गले लगाना एक ऐसा एहसास है, जो दिल को सुकून देता है और रिश्तों में भरोसा बढ़ाता है व करीबी लाता है। हग करने से तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और खुशी महसूस होती है। यह दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए होता है जो अपने पार्टनर, दोस्त या परिवार को यह जताना चाहते हैं कि वे उनके लिए कितने मायने रखते हैं। हग डे रिश्तों में नजदीकी, समझ और जुड़ाव को मजबूत करने का प्रतीक है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article