करी पत्ते में चावल का पानी डालने से क्या होता है, क्या चावल का पानी करी पत्ते के पौधे के लिए अच्छा होता है

kadi patta plant care: चावल का पानी करी पत्ते के पौधे के लिए कैसे फायदेमंद है। क्या चावल के पानी से करी पत्ते का पौधा घना होता है। चावल के पानी से करी पत्ते का पौधा घना करने के उपाय।

Kadi Patta Plant Care: भारतीय रसोई में करी पत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत और खुशबू का भी अहम हिस्सा है। यही वजह है कि कई लोग इसे अपने घर में गमले में उगाना पसंद करते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर ताजी पत्तियां (kadi leaf) आसानी से मिल सकें। लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि पौधा ठीक से बढ़ नहीं रहा, पत्तियां कम हैं या रंग फीका पड़ रहा है। ऐसे में महंगे फर्टिलाइजर की बजाय एक बेहद आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है - चावल का पानी।

kadi leaf plant

करी पत्ते के पौधे में चावल का पानी डालने से क्या होता है

करी पत्ते के पौधे में चावल का पानी डालने से क्या होता है

रसोई में चावल धोने या भिगोने के बाद बचा पानी अक्सर फेंक दिया जाता है, जबकि यही पानी पौधों के लिए पोषण का खजाना है। इसमें स्टार्च, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व पौधे की ग्रोथ को तेज करते हैं और उसे अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासकर करी पत्ते के पौधे के लिए यह पानी किसी 'सुपरफूड टॉनिक' से कम नहीं है। नियमित इस्तेमाल से पौधा न सिर्फ तेजी से बढ़ता है, बल्कि उसकी पत्तियां भी गहरी हरी और चमकदार दिखने लगती हैं।

End of Feed