Jagannath Rath Yatra Wishes & Quotes 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे महत्वपूर्ण और भव्य त्योहारों में से एक है। ये हर साल ओडिशा के पुरी में निकाली जाती है। यह भगवान जगन्नाथ (जो भगवान कृष्ण का एक रूप हैं), उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। वर्ष 2025 में जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून, शुक्रवार को निकाली जा रही है। यह हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। यह यात्रा पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। इस रथ यात्रा के पावन अवसर पर परिवार और दोस्तों को ये शुभकामना संदेश और कोट्स भेज सकते हैं। यहां देखें जगन्नाथ रथ यात्रा की बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज।
Jagannath Rath Yatra Message in Hindi
1. राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार,
नगर पुरी के नाथ हैं जगत के आधार,
जगन्नाथ रथ यात्रा की हो गई शुरुआत
2. गुलाब की महक और फूलों का हार,
भक्तों का प्यार लिए
खुशियों से भर जाए यह त्यौहार,
जगन्नाथ स्वामी की यात्रा पर बहुत सारा प्यार!
3. मन स्नेह का मंदिर है
पाप का कोई भाग न होगा
बस जगन्नाथ को थामे रखना।
4. जीवन में सुख और समृद्धि पाएं
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की अनंत शुभकामनाएं।
5.खुद पर बड़ा विश्वास हो
जगन्नाथ की आस हो
आ जाए फिर कोई संकट
उसका समूल नाश हो।
6. रथ की रस्सी को थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,
जीवन की रस्सी को थामेंगे हमारे भगवान जगन्नाथ।
आप सभी को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. दिखावे की मोहब्बत से
दूर रहता हूं
इसलिए में श्री जगन्नाथ की भक्ति
में चूर रहता हूं
हैप्पी जगन्नाथ रथ यात्रा!
8.रथ में लेकर चले साथ
बना रहे सिर पर आपका हाथ
जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. जगन्नाथ जी की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब इस अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
10. जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
जग के मालिक वो जग के नाथ,
फैलाकर अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
