अब आसानी से हो पाएंगे श्री जगन्नाथ जी के दर्शन, IRCTC दे रहा है यात्रा के लिए ये स्पेशल टूर पैकेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 06:53 PM IST

IRCTC Tour Package For Sri Jagannath: अगर लंबे समय से आप श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करने का सपना देख रहे हैं तो अब आपका यह सपना पूरा होने वाला है। आईआरसीटीसी अब एक नया टूर पैकेज लाया है जिसके जरिए आप आसानी से श्री जगन्नाथ यात्रा कर सकते हैं।

IRCTC Special Sri Jagannath Yatra Tour Package: भारत यात्रा बिना श्री जगन्नाथ जी के दर्शन किए अधूरी है। भारत एक अतुलनीय देश है जिसकी पावन धरती पर कई भव्य और दिव्य मंदिर स्थापित हैं। इन्हीं में से एक श्री जगन्नाथ मंदिर है जिसके दर्शन करने का सपना ना ही सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी भी देखते हैं। अगर आप लंबे समय से श्री जगन्नाथ यात्रा करने का सोच रहे थे तो अब आपका यह सपना भी पूरा हो जाएगा। जी हां, लंबे समय से आईआरसीटीसी लोगों के लिए स्पेशल टूर पैकेजेस लेकर आ रहा है, जिसके जरिए लोग सहूलियत से भारत के विभिन्न टूरिस्ट स्पाॅट्स घूम रहे हैं। आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने कस्टमर्स के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आप श्री जगन्नाथ जी के दर्शन करना चाहते हैं तो यह मौका मिस ना करें।

IRCTC Sri Jagannath Yatra Tour Package

IRCTC Sri Jagannath Yatra Tour Package

'श्री जगन्नाथ यात्रा' टूर पैकेज

आईआरसीटीसी अपने कस्टमर्स के लिए एक बहुत स्पेशल पैकेज लेकर आया है जिसका नाम 'श्री जगन्नाथ यात्रा' रखा गया है। यह 7 रात और 8 दिन का टूर पैकेज है जिसे आप सिर्फ 28,560 रुपए में खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस टूर पैकेज के जरिए आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के 3ऐसी में सफर करते हुए काशी, बैजनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गाया के दर्शन सिर्फ 8 दिनों में करने का मौका मिल रहा है।

End of Feed