IRCTC Tour Package For Rajasthan From Kolkata: साल 2022 खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं और लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने क्रिसमस (Christmas) के मौके पर एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसका नाम CHRISTMAS SPECIAL- ROYAL RAJASTHAN AIR PACKAGE (EHA017D) है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें राजस्थान के 6 बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जोधपुर, जैसलमेर, सैम रेगिस्तान, उदयपुर, पुष्कर और जयपुर घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें राजस्थान के 6 बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन
अगर आप इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करते हैं तो आपको 48,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 35,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 34,600 रुपए का पड़ेगा। इसी तरह 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 29,400 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के लिए बिना बेड लेने पर 26,900 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं शिशु (0-2 साल की आयु) का बाल किराया बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में ग्राहक द्वारा कैश में जमा किया जाएगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
