IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR AJMER, BIKANER, JAIPUR, JAISALMER, JODHPUR, PUSHKAR IN HOLI WITH GIRLFRIEND: रंगों का त्योहार होली (Holi) बस कुछ ही दिनों में आने वाली है। होली पर कई लोग घर से दूर कहीं घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife) या फिर फैमली (Family) के साथ होली पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसका नाम ROYAL RAJASTHAN EX BENGALURU (SBA24) है।
IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR RAJASTHAN IN HOLI
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 मार्च से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप बेंगलुरु से जयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। इस एयर टूर पैकेज की खास बात ये भी है कि आपको इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 46,780 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 36,620 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,950 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,820 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 30,100 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 22,760 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
