International Youth Day 2024 Rangoli Designs (युवा दिवस रंगोली डिजाइन): आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस है। पूरी दुनिया में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। देशभर के युवाओं को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए आज से ठीक 24 साल पहले साल 1999 में पहली बार इंटरनेशनल यूथ डे मनाया गया था। जिसके बाद हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने का हर किसी का अपना तरीका होता है। वैसे आप चाहें तो इस स्पेशल डे पर अपने घर में, स्कूल या कॉलेज में.. यहां तक की दफ्तर में भी इंटरनेशनल यूथ डे कि रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने से आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे।
Rangoli Designs for International Youth Day 2024, Kolam Rangoli, Easy Rangoli Designs For Youth Day-
विवेकानंद की तस्वीर वाली रंगोली बनाना जरा मुश्किल है, लेकिन एक बार बनने के बाद ये सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती है। आप यहां दिए डिजाइन को कॉपी भी कर सकते हैं।
फ्लोरल रंगोली इन दिनों काफी ज्यादा डिमांड में है। इंटरनेशनल यूथ डे 2024 के खास मौके पर ऐसी रंगोली बनाकर भी आप अपने घर-आंगन को चमका सकते हैं।
अगर आपके लिए रंगोलीी बनाना जरा मुश्किल है तो आप सिर्फ रंगों से इंटरनेशनल यूथ डे लिख सकते हैं।
रंग-बिरंगी रंगोली भी भला किसे नहीं पसंद। इंटरनेशनल यूथ डे के मौके पर ऐसी रंगोली आपके आंगन या दफ्तर में प्यारी लगेगी। इसे तो बनाना भी आसान है।
कोलम रंगोली साउथ में काफी ज्यादा फेमस है। इस तरह की रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ाती है और देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।
