International Mountain Day Theme: पहाड़ों से सीखें.. आज मनाया जा रहा है पर्वत दिवस, नोट करें इस साल की थीम क्या है

International Mountain Day Theme: आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्वत दिवस मनाया जा रहा है। आजीविका के लिए विशाल पर्वतों का बहुत महत्व है, लेकिन समय के साथ पर्वत नष्ट होते जा रहे हैं, ऐसे में उनके संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाना अहम है। यहां देखें विस्तार से इस साल की थीम क्या है और क्यों पर्वत दिवस महत्वपूर्ण है।

International Mountain Day: आज वैश्विक स्तर पर पर्वत दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के इस विशेष दिवस को मनाने का उद्देश्य न केवल पर्वतों के सौंदर्य और उनके महत्व को रेखांकित करना है, बल्कि पर्वतों के संरक्षण, स्थानीय समुदायों के जीवन में सुधार और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना भी है। पृथ्वी के लगभग 27 प्रतिशत हिस्से पर पर्वत स्थित है, जो दुनिया की करीब 1.1 अरब आबादी का घर भी है। न केवल ये बल्कि पर्वत ही जैव विविधता का केंद्र भी है। भारत जैसे देश के लिए हिमालय समेत अन्य विशाल पर्वतमालाएं केवल भौगोलिक सीमा नहीं नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इन्हीं पर्वतों के सरंक्षण के लिए ऐसे में हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्वत दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। देखें 2025 के पर्वत दिवस की थीम क्या है -

International Mountain Day

क्या है इस साल की थीम

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र ने खास थीम सेट की है। इस साल की थीम है - ग्लेशियर मायने रखते हैं: पर्वतों और उससे परे जल, भोजन और आजीविका के लिए..

End of Feed