International Friendship Day 2026: इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे दोस्तों के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। यह ऐसा रिश्ता है, जिसे हम खुद अपनी पसंद से बनाते हैं। परिवार हमें जन्म से मिलता है, लेकिन दोस्त हम अपनी सोच, समझ और अपनापन देखकर चुनते हैं। यही वजह है कि दोस्ती का रिश्ता भरोसे, सम्मान और साथ निभाने के वादे पर टिका होता है। एक सच्चा दोस्त हर खुशी में मुस्कुराता है और हर मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहता है।
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे आज
इसी अनमोल रिश्ते को सम्मान देने के लिए हर साल इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार यह दिन हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है। वहीं भारत, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे कई देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाने की परंपरा है। अलग-अलग तारीख होने के बावजूद इस दिन का उद्देश्य एक ही है। दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत बनाना तथा अपने दोस्तों को यह एहसास दिलाना कि वे हमारी जिंदगी में कितने खास हैं। आज के समय में, जब हर कोई अपनी व्यस्त जिंदगी में उलझा हुआ है, ऐसे में दोस्तों से खुलकर बात करना, उनके साथ समय बिताना और उनकी खुशी-दुख में साथ देना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। दोस्ती केवल साथ घूमने-फिरने का नाम नहीं है, बल्कि एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने, मुश्किल वक्त में सहारा बनने और बिना किसी शर्त के साथ निभाने का नाम है।
अगर आप भी अपने किसी खास दोस्त को यह महसूस कराना चाहते हैं कि वह आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा है, तो इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे से बेहतर मौका शायद ही कोई हो। इस खास अवसर पर दिल से निकला एक छोटा-सा संदेश, एक प्यारी-सी शुभकामना या एक खूबसूरत शायरी भी आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इसलिए इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को प्यार, सम्मान और अपनापन भरे संदेश जरूर भेजें और उन्हें बताएं कि उनकी दोस्ती आपकी जिंदगी की सबसे कीमती सौगातों में से एक है।
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026 विशेज और कोट्स (International Friendship Day 2026 Wishes, Messages)
1- दोस्ती एक गुलाब है, जो बेहद खास है। दोस्ती नशा भी है, और नशे का इलाज भी दोस्ती वो गीत है, जो सिर्फ हमारी है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की बधाई
2- सोचा था न करेंगे किसी से दोस्ती और न ही करेंगे किसी से वादा, पर क्या करे दोस्त मिला इतना प्यारा, कि बदलना पड़ा अपना इरादा। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे।
3- दोस्ती कोई खोज नहीं होती और यह हर रोज नहीं होती, अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026
4- दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना,
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं.
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।
5- हमारी दोस्ती और तुमने हमारे जीवन में जो रंग भरे हैं, उन्हें सलाम। हम हमेशा-हमेशा एक-दूसरे के साथ बंधे रहें। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026
6- सालों बाद न जाने क्या समां होगा,
न जाने कौन दोस्त कहां होगा,
फिर मिलना हुआ तो मिलेगें यादों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।
7- भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में बांधना भूल जाता है, उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर अपनी गलती सुधारता है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2026
8- एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते,
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते.
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के राष्ट्र निर्माण की गाथा सुनाती है ये किताब
9- आओ एक-दूसरे से वादा करें कि हम एक-दूसरे से कभी अलग नहीं होंगे, क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत खास हैं। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत में जन आंदोलनों को समझना है तो पढ़े ये 5 किताबें
10- दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है,
और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है.
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।
