International Day of Happiness: 20 मार्च को हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी खुशी की तलाश कर रहा है क्योंकि लोग सोशल होना और वर्क बैलेंस करना भूल गए हैं लिहाजा उन्हें हर छोटी छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी पड़ती है। स्ट्रेस भरी इस लाइफ में लोग अपनी मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना भूल गए हैं। आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि खुश रहने पर आप अन्य समस्याओं का आसानी से सामना कर सकते हैं। खुश रहने से आप मेंटली और फिजिकली टेंशन फ्री रहते हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए ही इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है।
जानिए क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस (Source:istock)
