International Dance day 2023: चेहरे पर ग्लो आएगा और मोटापा होगा कम, बस रोजाना 30 मिनट कर लें डांस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 29, 2023, 07:00 AM IST

International Dance day 2023, Benefits of Dance: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर जानते हैं डांस करने के फायदे।

International Dance day 2023, Benefits of Dance: आज इंटरनेशनल डांस डे है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। महान रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाना था। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर जानते हैं डांस करने के फायदे।

Benefits of Dance, International Dance Day 2023

Benefits of Dance in Hindi

Dance Ke Fayde in Hindi

डांस से वजन होगा कम

फुल बॉडी वर्कआउट करने का वक्त नहीं है या दिल नहीं चाह रहा है तो आप डांस के जरिए फुल वर्क आउट कर सकते हैं। डांस करके आप वजन भी घटा सकते हैं। डांस करने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जो तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

End of Feed