26 जून का टूथब्रश से है खास कनेक्शन, हड्डी और सूअर के बाल से बने ब्रश का हुआ था पेटेंट

आपको जानकर हैरानी होगी कि उस दौर में लोगों को भले ही ओरल हेल्थ की वैज्ञानिक जानकारी न रही हो, लेकिन वे यह समझ चुके थे कि दांतों की नियमित सफाई जरूरी है।

History of Tooth brush: हर सुबह दांतों को ब्रश करना हमारी आदत में शुमार हो चुका है। आज दांतो को ब्रश करने के लिए ना जाने कितने ही तरह के टूथ ब्रश मार्केट में मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि आधुनिक टूथब्रश के इतिहास में 26 जून की तारीख खास मानी जाती है। इसी दिन, साल 1498 में चीन के मिंग वंश के शासक राजा होंगझी ने उस टूथब्रश का पेटेंट कराया था, जिसे आधुनिक ब्रश का शुरुआती रूप माना जाता है। वैसे दांतों को साफ रखने की इंसानी कोशिशें इससे भी हजारों साल पहले शुरू हो चुकी थीं।

Tooth Brush

26 जून 1498 को चीन के राजा ने करवाया था टूथ ब्रश का पेटेंट (AI Image)

इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पता चलेगा कि करीब 5 हजार साल पहले लोग दांतों की सफाई के लिए पेड़ों की पतली टहनियों का इस्तेमाल करते थे। इन टहनियों के एक सिरे को चबाकर रेशेदार बना लिया जाता था और फिर उससे दांत साफ किए जाते थे। भारत में इसे दातुन कहा जाता है।

End of Feed