Bollywood Trends: इनफिनिटी ब्लाउज है सेलेब्स का फेवरेट ट्रेंड, आप भी घर पर कर सकते हैं ट्राई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 12:26 PM IST

Bollywood Trends: हर दिन डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी की वजह से नया-नया स्टाइल धीरे-धीरे ट्रेंड बनता जाता है। आज हम कुछ इनफिनिटी ब्लाउज के बारे में जानेंगे, जो स्टाइलिश भी हैं और बोल्ड भी। इसे आप संगीत से लेकर कॉकटेल पार्टी तक किसी भी फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्मी सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है इनफिनिटी ब्लाउज डिजाइन
  • इस स्टाइल इंस्पिरेशन को आप भी कर सकती हैं ट्राई
  • लड़कियों के लिए बेस्ट हैं ये ब्लाउज डिजाइन्स

Bollywood Trends: शादियों का सीजन स्टार्ट हो चुका है और ऐसे में महिलाओं में ट्रैडिशनल लुक जोरों शोरों पर होता है। इन फंक्शन को अटेंड करने के लिए ढेर सारी वेडिंग स्टाइल इंस्पिरेशन और टिप्स की जरूरत होती है। वहीं, सेलेब्स में इन दिनों इंफिनिटी ब्लाउज का खूब चलन है और वे इस ब्लाउज लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही यह किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। आप अपनी साड़ी और लहंगे के साथ ट्रेंडी और स्टाइलिश इंफिनिटी ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं, जो आपको भीड़ में भी अलग और आकर्षक दिखाने में मदद करेंगे। ‌

infinity blouse look

इनफिनिटी ब्लाउज ट्रेंड को फॉलो करके नजर आएं स्टाइलिश और खूबसूरत ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

कियारा आडवाणी लुक

सफेद साड़ी के साथ कियारा आडवाणी ने इनफिनिटी डिजाइन की ब्लाउज को पहना है, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने एक हरी और रेड मिक्स ईयररिंग भी कैसी की हुई है। ‌अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए एलिगेंट और आकर्षक लुक में रेडी होना चाहती हैं तो लुक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ‌

End of Feed