प्यार में दीवार नहीं बनी 22 हजार किमी की दूरी, जब मोहब्बत से मिलने साइकिल से स्वीडन पहुंच गए 'पीके'

पीके महानंदिया बचपन में एक ज्योतिषी की कही बात अक्सर याद करते थे। ज्योतिषी ने कहा था कि उनकी शादी किसी दूर देश की ऐसी लड़की से होगी, जो जंगलों की मालिक होगी और संगीत बजाने वाली होगी।

प्यार के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई शहर बदल देता है, कोई देश, तो कोई अपना करियर। लेकिन ओडिशा के रहने वाले पी. के. महानंदिया ने जो किया, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने अपनी प्रेमिका से किया वादा निभाने के लिए साइकिल पर भारत से स्वीडन तक का करीब 22 हजार किलोमीटर लंबा सफर तय कर लिया।

PK Mahanandiya Love Story Cycle to Sweden

एक प्रेम कहानी ऐसी भी (AI Generated Image)

एक मुलाकात, जिसने जिंदगी बदल दी

यह कहानी 1975 की है। उस समय पी. के. महानंदिया दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट में पढ़ाई कर रहे थे। वे पढ़ाई के साथ-साथ कनॉट प्लेस में लोगों के पोर्ट्रेट बनाकर अपनी पढ़ाई का खर्च भी निकालते थे।

End of Feed