National Anthem lyrics in Hindi, Jana Gana Mana Lyrics: हर साल 15 अगस्त को हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह दिन हम हिंदुस्तानियों के लिए सबसे अहम दिन है। पूरा देश इस आजादी के इस खास दिन को सेलिब्रेट करता है। हर जगह से हमारे राष्ट्रगान की आवाज सुनाई देती है। दरअसल हमारा राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। राष्ट्रगान को नोबस पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसे पहली बार साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में स्वीकार किया था।
National Anthem Lyrics, Jana Gana Mana Lyrics
National Anthem lyrics in Hindi | National Anthem of India in Hindi | राष्ट्रगान इन हिंदी
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥
बात राष्ट्र्रगान से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं की करें तो इसे गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है, जबकि इसके संस्करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है। राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने सिर्फ लिखा ही नहीं था बल्कि उन्होंने इसे गाया भी था। राष्ट्रगान में कुल 5 पद हैं। राष्ट्रगान को गाते समय सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए। नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
