Plant Based Diet Plan: प्लांट बेस्ड डाइट लेने से बढ़ती है इम्युनिटी, ऐसे करें डाइट में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 11:55 PM IST

Plant Based Diet Plan: प्लांट बेस्ड डायट कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करती है यदि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इस डाइट को फॉलो करने से सामान्य किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार जो लोग मांस मछली की अपेक्षा प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करते हैं उन्हें दिल के रोगों का खतरा कम रहता है व हृदय स्वास्थ्य भी सही रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेजिटेरियन हो तो निराश न हो प्लांट बेस्ड डायट में प्रोटीन का भंडार हैं
  • नॉनवेजिटेरिन्स की तुलना में वेजिटेरियन्स में गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है
  • शाकाहारी भोजन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है

Plant Based Diet Plan: प्लांट बेस्ड डायट प्लान में उन खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है, जो हमें पौधों से प्राप्त होते हैं। इस डाइट प्लान में हरी सब्जियां, फल, अनाज, नट्स, दाल इत्यादि शामिल होते हैं। इसमें मांस, मछली, अंडे, चिकन या प्रोसैस्ड खाद्य पदार्थ शामिल नहीं होते। यह डाइजेशन के लिए काफी मददगार होता है। इस भोजन से पोषक तत्व को अवशोषित करना शरीर के लिए आसान होता है, जिससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद से लोग अपनी हेल्थ व डाइट को लेकर काफी अवेयर हो गए हैं, क्योंकि मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम आपको कई बीमारियों से बिल्कुल दूर रखता है।

Plant Based Diet Plan

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करें

प्लांट बेस्ड डायट-

  1. प्लांट बेस्ड डायट कॉलेज ट्रॉल लेवल को कम करती है। यदि आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इस डाइट को फॉलो करने से इसे सामान्य किया जा सकता है।
  2. वेजिटेरियन्स को स्ट्रोक, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा भी नॉनवेजिटेरियन से कम रहता है। ‌
  3. जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान होते हैं, वह इस डाइट को फॉलो कर मनचाही बॉडी शेप पा सकते हैं। ‌
  4. इससे हॉर्ट स्ट्रोक व मोटापे का खतरा कम होता है।
  5. देश में डायबिटीज के रोगियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्लांट बेस्ट डाइट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
  6. प्रोटीन, विटामिंस व फाइबर का सही मात्रा में सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। प्लांट बेस्ड डायट में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। शलगम, गाजर, ब्रोकली, टमाटर व चुकंदर को आप एक साथ काटकर नाश्ते या सलाद के रूप में आहार में शामिल कर सकते हैं।
  7. प्लांट बेस्ड डायट से कैंसर का खतरा भी कम होता है। इसमें कैंसर सुरक्षात्मक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

End of Feed