Fenugreek leaves: सर्दी के दिनों में कई हरी सब्जियां खाने को मिलती हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि इनमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। विंटर की एक प्रचलित सब्जी है मेथी, जिसके आप परांठे और सब्जियां आदि बना सकते हैं। मेथी एक सुपरफूड है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए या विटामिन सी आदि होते हैं। मेथी एक प्लांट है, जिसका हर एक भाग फायदेमंद होता है। यह वेट मैनेजमेंट, गैस्ट्रिक डिसऑर्डर से बचाव आदि के लिए लाभदायक है। इसके साथ ही डायबिटीज, क्लॉटिंग डिसऑर्डर, स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी यह बेनेफिशियल होती है। इसमें एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी होती है। आइए जानें सर्दियों में मेथी के पत्तों को अपने आहार में शामिल करने के क्या फायदे हो सकते हैं?
सर्दी में मेथी के पत्तों के फायदे
सर्दियों में मेथी के पत्तों के फायदे
मेथी के पत्तों को अपने आहार में शामिल करने से आपको बहुत से फायदे होंगे। इससे होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:
वजन कम करने में फायदेमंद- मेथी के पत्ते वजन कम करने में लाभदायक हो सकते हैं। इनमें फाइबर और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। फाइबर के कारण अधिक समय तक भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है।
कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करे- पुअर कोलेस्ट्रॉल कई तरीकों से हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। इन पत्तों में वो गुण होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर लेवल को सुधारे- मेथी के पत्ते डायबिटीज के लिए अच्छे माने गए हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने और उनसे बचाव करने में सहायक है। इससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावी रूप से कंट्रोल में रहता है।
स्किन के लिए बेहतरीन- मेथी के पत्तों को स्किन के लिए अच्छा माना गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी विटामिन्स से स्किन इश्यूज को दूर करने में मदद मिलती है। स्किन हेल्थ को सही रखने के लिए आप इसे खा भी सकते हैं या स्किन पर इन्हें अप्लाई भी कर सकते हैं।
मेथी के पत्तों का स्वाद थोड़ा कसैला होता है, इसलिए यह हर किसी को पसंद नहीं आता। लेकिन, इसमें ढेरों गुण हैं। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी इन्हें खाया जा सकता है और बालों के लिए भी बेनेफिशियल हैं। तो इन सर्दियों में मेथी के पत्तों को अपने आहार में शामिल करना न भूलें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
