इश्क से शुरू-तलाक पर खत्म, ऐसी थी IAS टीना डाबी और अतहर आमिर खान की लव स्टोरी, अब बनने वाली हैं मां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 9, 2023, 12:32 PM IST

Tina Dabi and Athar Aamir Khan Love Story: मशहूर आईएएस अधिकारी टीना डाबी मां बनने वाली हैं। बीते साल अप्रैल में उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गावंडे से शादी की थी। इससे पहले अपने ही बैच के आईएएस अतहर आमिर खान से उन्होंने शादी की थी लेकिन तीन साल में ही उनका तलाक हो गया।

Tina Dabi and Athar Aamir Khan Love Story: मशहूर आईएएस अधिकारी टीना डाबी मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर अपने जयपुर तबादले की अपील की है। बता दें कि बीते साल अप्रैल में उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस प्रदीप गावंडे से शादी की थी। यह टीना डाबी की दूसरी शादी है। इससे पहले अपने ही बैच के आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान से उन्होंने शादी की थी लेकिन तीन साल में ही उनका तलाक हो गया।

IAS Tina dabi and Athar Aamir Khan Love story

IAS Tina dabi and Athar Aamir Khan Love story

2015 बैच के आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान कभी IAS टीना डाबी के प्यार में पागल थे। 2016 में जब यूपीएएसी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आया था तो टीना डाबी ने टॉप किया था, जबकि अतहर आमिर खान दूसरे टॉपर रहे थे। दोनों की लवस्टोरी मीडिया में खूब छाई।आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान ने 2018 में टीना डाबी से शादी की थी लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

End of Feed