Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी की तरह मचे भगदड़ को क्या करें? जान बचाने में बहुत काम आएंगे ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 28, 2025, 10:54 AM IST

How To Survive In Stampede: भगदड़ की बढ़ती घटनाओं में इस साल में अब तरह सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कुछ टिप्स की मदद से आप भगदड़ में अपनी जान बचा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगदड़ में आपके काम आ सकते हैं।

How To Survive In Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं इस हादसे में 35 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं राहत बचाव कार्य भी जारी है। बता दें कि इस साल में भगदड़ का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 जनवरी, 2025 , तिरुमाला, आंध्र प्रदेश में भगदड़ मची थी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 29 जनवरी, 2025 - महाकुंभ मेला, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में भी भगदड़ मची थी जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए थे। वहीं 15 फरवरी, 2025, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भगदड़ की घटना घटी थी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में ये सवाल है कि भगदड़ में अपनी जान को कैसे बचाया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप भगदड़ में अपनी जान बचा सकते हैं।

भगदड़ में कैसे बचाएं अपनी जान (Photo: PTI)

भगदड़ में कैसे बचाएं अपनी जान (Photo: PTI)

भगदड़ में खुद को कैसे बचाएं - How to Protect Yourself in a Stampede

शांत रहें और घबराएं नहीं

भगदड़ के दौरान शांत रहना सबसे ज़रूरी है। घबराने से आप भीड़ में गलत फैसले ले सकते हैं और आपकी एनर्जी बर्बाद हो सकती है। ऐसे में भगदड़ के वक्त गहरी सांसें लें और स्थिति का आकलन करें।

End of Feed