Ring marks on finger : उंगलियों की मदद से हम कई जरूरी कार्य करते हैं। उंगलियों के बिना कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। हम में से कई लोग अपने हाथों की उंगलियों को आकर्षक लुक दिखाने के लिए अंगूठियां पहनना पसंद करते हैं। अंगूठियों से आपके हाथों का लुक काफी अच्छा नजर आता है, लेकिन कभी-कभी जब इन उंगलियों से हम अंगूठियों को निकालते हैं तो इसके आसपास टैनिंग हो जाती है। ऐसे में आपके हाथ काफी खराब नजर आते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि इन टैनिंग को दूर किया जाए तो इसके लिए आप कुछ असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
उंगलियों से अंगूठी के निशान कैसे हटाएं?
उंगलियों से अंगूठियों के निशान कैसे हटाएं?
उंगलियों से अंगूठियों के निशान हटाने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। यहां हम आपके साथ कुछ असरदार नुस्खों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कर रहें हैं-
नींबू के रस से करें अंगूठियों के निशान को साफ
उंगलियों से अंगूठियों के निशान को हटाने के लिए आप नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होता है, जो दाग को हटाने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। अब इसे अपनी उंगलियों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे उंगलियों पर अंगूठियों के निशान को हटा सकते हैं।
बेकिंग सोडा से हटाएं निशान
उंगलियों से अंगूठियों के निशान को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे 1 कटोरी गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद अपनी उंगलियों को इसमें डुबोकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से हाथों को धो लें। इससे उंगलियों की अच्छे से सफाई हो जाएगी।
बेसन का करें इस्तेमाल
उंगलियों से अंगूठियों के निशान को हटाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल करें। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपनी उंगलियों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इससे उंगलियों के निशान हट सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
