घर की कितनी भी सफाई कर लो लेकिन चूहे फिर भी परेशान करते हैं। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कभी कभी तो घर में चूहों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कोई भी सामान सुरक्षित नहीं रह पाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग रैट किलर से लेकर पिंजरे तक का सहारा ले लेते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। चूहों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप चूहों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इन टिप्स का इस्तेमाल करने से चूहे बिना मरे भाग जाते हैं।
प्याज

Onion
क्या आपको पता है कि प्याज की गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। जिस जगह प्याज रखा होता है चूहे वहां से दूर भागते हैं। ऐसे में चूहों को भगाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जिस जगह पर सबसे ज्यादा चूहे आते हैं वहां पर प्याज के टुकड़े को रखें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से वो जल्दी भाग जाएंगे।
पुदीना

Mint
पुदीने की खूबशबू चूहों को दूर भगाती है। इसकी गंध चूहों को पसंद नहीं आती है इसलिए वो दूर भागते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तिंयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर में लपेटकर उस जगह पर रखें जिस जगह घर में सबसे ज्यादा चूहें आते हैं। ऐसा करने से वो जल्दी भाग जाएंगे।
तेज पत्ता

Bay leaf
तेज पत्ता को चूहों का दुश्मन माना जाता है। इसकी गंध से चूहे काफी दूर भागते हैं। अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो आप तेज पत्ते को घर में उस जगह रख दें जहां चूहे आते हैं।
तंबाकू

Tobaccoo
तंबाकू में कई नशीले पदार्थ होते हैं। जिससे इसे खाने के बाद चूहें परेशान हो जाते हैं और घर से भाग जाते हैं। ऐसे में चूहों से छुटकारा पाने के लिए आप तंबाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
