बरसात में चावल में लग गए हैं कीड़े, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सालों तक अनाज में नहीं दिखेंगे Insects

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2025, 12:51 PM IST

मानसून में नमी के कारण चावल में कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप चावल को कीड़ों से बचा सकते हैं। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

मानसून आते ही चारों तरफ हरियाली नज़र आने लगती है। ये मौसम लोगों को गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन इस मौसम में किचन में समस्या होने लगती है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है जिससे कीड़े होने लगते हैं। खासकर साबुत अनाज में कीड़े हो जाते हैं, जिससे जायादातर लोग परेशान रहते हैं। चावल में लगे कीड़े और घुन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से चावल से कीड़ों को निकाल सकते हैं।

How to remove insects from rice during monsoon

How to remove insects from rice during monsoon

चावल को कीड़ों से बचाने के घरेलू नुस्खे

नीम की पत्तियां

सूखी नीम की पत्तियां चावल में डालने से कीड़े नहीं लगते। इनकी तेज़ गंध कीड़ों को दूर रखती है। आप पत्तियों को सीधे चावल में डाल सकते हैं या एक छोटी पोटली बनाकर रख सकते हैं।

End of Feed