Holi 2023 : होली के रंग कैसे छुडाएं - देखें नाखून, गर्दन, गाल और बाल से कलर हटाने के आसान तरीके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 08:56 PM IST

Holi Colour Removing Tips: होली खेलने के बाद अगर आप अपनी स्किन, बाल और नाखून पर लगे जिद्दी रंग से परेशान हैं, तो आज आपको इस परेशानी का हल कुछ ही मिनटों में मिल सकता है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे आप इन रंगों के जिद्दी दाग को जल्द से जल्द हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • बालों से रंग हटाने के लिए इस्तेमाल करें तिल का तेल
  • स्किन से रंग हटाने में असरदार है ठंडा दूध
  • नाखून से रंग हटाने के लिए लगाएं बादाम तेल का ये खास मिश्रण

Holi Colour Removing Tips: होली खेलने में काफी ज्यादा मजा आता है, लेकिन इसके बाद रंग छुड़ाने में आपको उतनी ही अधिक मेहनत करनी पड़ जाती है। कई लोगों के चेहरे और बालों में में कई दिनों पर रंग लगे ही रहते हैं, क्योंकि जिद्दी रंग को छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी होली के रंग को छुड़ाते-छुड़ाते काफी ज्यादा परेशानी हो रही हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे होली के रंग को छुड़ाना काफी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं बाल, गाल, नाखून से कैसे छुड़ाएं होली का रंग?

गाल और गर्दन से कैसे छुड़ाएं होली का रंग?

होली के रंग को स्किन से हटाने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन उपायों में ठंडा दूध आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आधा कप ठंडा दूध लें। इसमें 1 टीस्पून वेजिटेबल ऑयल (सरसों, तिल या फिर नारियल) का मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल्स की मदद से अपनी स्किन पर लगाएं। आप इसे गर्दन, गाल, हाथ जैसे हिस्सों पर एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद इसे रुई की मदद से रगड़ें। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके रंग हट जाएंगे।

End of Feed