Candle Wax Remove : अक्सर मोमबत्ती जलाने पर इसकी वैक्स टेबल या फिर फर्श पर जमा होने लगती है, जिसे साफ करना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आप इन वैक्स को खरोंचते हैं, तो इसके निशान भी पड़ने लगते हैं। ऐसे में टेबल और फर्श पर चिपके मोम को छुड़ाने के लिए क्या किया जाए ये समझ नहीं आता है। अगर आपके भी घर के टेबल और मोम पर वैक्स चिपक गई है तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे जमी वैक्स को आप कुछ ही समय में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं फर्श और टेबल पर जमी वैक्स को कैसे करें साफ?
टेबल और फर्श पर जमी वैक्स साफ करने का तरीका
टेबल और फर्श पर जमी वैक्स को कैसे करें साफ?
टेबल या फर्श पर जमी वैक्स को साफ करने के लिए आप इन आसान तरीकों को अपना सकते हैं। इससे आपका वैक्स अच्छे से साफ हो सकता है। आइए जानते हैं आसान सा तरीका।
हेयर ड्रायर से करें साफ
टेबल पर जमी वैक्स को साफ करने के लिए आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हेयर ड्रायर लें। अब इसके हीट वेव को वैक्स पर डालें। जब वैक्स अच्छी तरह से पिघल जाए तो पेपर टॉवल से इसे साफ करें। पेपर टॉवल से साफ करने से वैक्स अच्छी तरह से निकल जाता है। इसलिए किसी भी कपड़े या कागज के बजाय पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास पेपर टॉवल नहीं है तो आप टिश्यू पेपर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरीके से आप फर्श के वैक्स को साफ कर सकते हैं।
प्रेस से करें वैक्स को साफ
कपड़ों की सिलवटों को खत्म करने के लिए प्रेस का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल टेबल पर जमी वैक्स को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे वैक्स को साफ करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले प्रेस को अच्छी तरह से गर्म कर लें। अब जमी वैक्स के ऊपर एक ब्राउन पेपर रखें। इसके बाद गर्म हुए प्रेस को इस पेपर पर रखें। प्रेस का इस्तेमाल तबतक करें, जबतक मोम अच्छे से न पिघल जाएं। इसके लिए आप साइड से चेक कर सकते हैं। इसके बाद जब मोम अच्छे से पिघल जाए, तो इसे हाथों की मदद से अच्छे से साफ कर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
