लाइफस्टाइल

भयंकर गर्मी में भी खट्टी नहीं होगी दही, डाल दें ये सफेद टुकड़ा, बना रहेगा मीठा स्वाद

Coconut for Fresh Curd in Summers: दादी-नानी के जमाने से ही रसोई में नारियल का इस्तेमाल ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने बल्कि कई तरह के खाने के सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता रहा है।

Image

भयंकर गर्मी में भी दही को खट्टा होने से बचाने का देसी तरीका

Coconut for Fresh Curd in Summers: गर्मियों में दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन एक आम समस्या है कि अगर फ्रिज में ना रखें तो दही जल्दी खट्टा हो जाती है। कई बार सुबह जमाया गया दही शाम तक अपना स्वाद बदलने लगता है। ऐसे में एक देसी तरीका है जिससे दही को जल्दी खट्टा होने से बचाया जा सकता है। इससे दही की मिठास भी लंबे समय तक बनी रहती है। यह तरीका है दही में सूखी नारियल का टुकड़ा डालना।

दादी-नानी के जमाने से ही रसोई में नारियल का इस्तेमाल ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने बल्कि कई तरह के खाने के सुरक्षित रखने के लिए भी किया जाता रहा है। खासतौर पर दक्षिण भारत के कई घरों में दही के बर्तन में नारियल का छोटा टुकड़ा डालने की परंपरा आज भी देखी जाती है।

कैसे काम करता है यह तरीका?

माना जाता है कि नारियल में मौजूद प्राकृतिक तेल और कुछ एंटीमाइक्रोबियल गुण दही को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। जब दही में नारियल का छोटा टुकड़ा डाला जाता है, तो यह अतिरिक्त खट्टापन बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।

दही को ताजा रखने का सही तरीका

दही में नारियल डालते समय ध्यान रखें कि नारियल ताजा हो और साफ हो। एक छोटा टुकड़ा दही के बीच में डालकर बर्तन को ढक दें। इससे दही का स्वाद और टेक्सचर लंबे समय तक बेहतर बना रह सकता है।

इसके अलावा दही को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए। गर्मियों में इसे फ्रिज में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। बार-बार चम्मच डालने से भी दही जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करना जरूरी है।

गर्मियों में क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही?

गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होने के कारण दही में बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं। यही वजह है कि दही जल्दी जमता भी है और जल्दी खट्टा भी हो जाता है। अगर दही को ज्यादा देर तक बाहर रखा जाए, तो उसका स्वाद और गाढ़ापन दोनों बदलने लगते हैं।

सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद

दही को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। यह पेट को ठंडक देने, पाचन बेहतर करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसलिए लोग चाहते हैं कि दही ज्यादा देर तक ताजा बना रहे।

आज भले ही मॉडर्न किचन में कई तरह के स्टोरेज विकल्प मौजूद हों, लेकिन पुराने घरेलू नुस्खे अब भी लोगों के काम आते हैं। दही में नारियल का टुकड़ा डालने वाला यह आसान उपाय भी उन्हीं पारंपरिक किचन हैक्स में से एक है, जिसे आज भी कई घरों में अपनाया जाता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article