How To Make Scrub At Home (घर पर स्क्रब कैसे बनाएं): धुल-मिट्टी आदि के कारण स्किन काफी डल और दाग-धब्बों वाली हो सकती है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में तो ज्यादा पसीना, धूप के कारण डेड स्किन सेल्स और बढ़ जाते हैं। ऐसे में बेदाग और निखरी त्वचा के लिए स्क्रब करना बेस्ट हो सकता है। हर किसी को ही समय समय पर स्क्रबिंग करनी चाहिए, जिससे स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है। और डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं जिससे त्वचा हेल्दी भी लगने लगती है, आप हालांकि स्क्रब मार्केट में मिल रहे प्रोडक्ट्स के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन और नेचुरल निखार के लिए आप घर पर ही खास नेचुरल चीजों से बना स्क्रब बना भी सकते हैं। देखें बेस्ट बॉडी स्क्रब कौन से हैं, और घर पर स्क्रब कैसे बनाएं।
Top 5 Best Body Scrubs to Make At Home
कॉफी स्क्रब
कॉफी वाला स्क्रब स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा माना जाता है। कॉफी के दाने से त्वचा पर अच्छा घिसाव होता है, जिससे डेड सेल्स निकल जाते हैं। आप कॉफी को नारियल या ऑलिव के तेल में मिलाकर अच्छा स्क्रब बना सकते हैं।
शक्कर स्क्रब
शहद और शक्कर दोनों ही स्किन के लिए नेचुरल स्क्रबर्स होते हैं। दोनों में ही त्वचा पर निखार लाने के गुण होते हैं। ये वाला स्क्रब बनाने के लिए केवल आपको छोटी शक्कर में शहद मिलाकर उसे स्किन पर लगा लेना है और बस नहाते वक्त अच्छे से स्क्रब कर चेहरे और शरीर पर नेचुरल निखार ले आएं।
नमक स्क्रब
नमक भी एक नेचुरल स्क्रब है, सॉल्ट बाथ लेना स्किन के लिए अच्छा और शरीर के लिए काफी ज्यादा आरामदायक भी होता है। आपको केवल नमक में अपनी पसंद का कोई तेल या फिर गुलाब जल डालकर उससे स्क्रब कर लेना है।
ओट्स स्क्रब
हनी और ओट्स वाला स्क्रब भी बहुत ही अच्छा होता है। जरूर ही चमकती त्वचा के लिए आपको ये वाला स्क्रब ट्राई करना चाहिए। आप इस स्क्रब में ओट्स, और शहद के साथ साथ एवोकाडो या एलोवेरा भी डाल सकते हैं।
पपीता स्क्रब
पपीता में भी बहुत से गुण होते हैं जो स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में आप पपीता का भी स्क्रब बनाकर यूज कर सकते हैं। खासतौर से ये वाला स्क्रब फेशियल स्किन के लिए बेस्ट होता है।
इसी के साथ साथ आप घर पर ट्रेडिशनल बेसन, हल्दी, दही आदि वाला स्क्रब हमेशा ही तैयार कर सकते हैं।
